Ara News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला समेत दो की मौत
आरा, अक्टूबर 22 -- Ara News: आरा। जिले में अलग-अलग रेलखंड पर गुरुवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी। इनमें किसी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस दोनों शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है। पहला हादसा आरा-सासाराम रेलखंड पर पीरो थाना क्षेत्र के बचरी रेलवे लाइन के समीप हुआ। वहां रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीया बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है। दूसरा हादसा दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कारीसाथ स्टेशन के समीप डाउन लाइन पर गुरुवार की सुबह हुआ। वहां ट्रेन से गिर 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रेल पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद युवक की पहचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.