Ara News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, दूसरे दिन मिला शव
आरा, अक्टूबर 9 -- आरा में रेल हादसा और संपत्ति विवाद की घटनाएं Ara News: आरा, हि.सं.। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर जगजीवन हॉल्ट के समीप ट्रेन से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। गुरुवार की शाम घर से निकले बुजुर्ग का शव शुक्रवार की सुबह बरामद किया गया। मृत बुजुर्ग उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव निवासी स्व. हृदयानंद साह के 65 वर्षीय पुत्र जनार्दन साह थे। घटनास्थल पर पहुंची रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बुजुर्ग के परिजनों ने बताया कि वे गुरुवार की शाम घर से बिना कुछ कहे निकल गये थे। देर शाम तक वह घर नहीं लौटे तो, उनकी काफी खोजबीन की गयी। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। शुक्रवार की सुबह रेल पुलिस की ओर से सूचना दी गयी कि जगजीवन हॉल्ट के समीप ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की पत्नी की कुछ साल पहले मौत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.