आरा, अगस्त 20 -- Ara News: जगदीशपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के बरनाव पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित बरनाव उत्तरी मठिया में एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर जला होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी व उमस में बिजली नहीं रहने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों व बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचना देने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। हर बार जल्द बदलने का आश्वासन दिया जा रहा है। बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन कर जल्द बिजली बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने गुरुवार को वीडिओ जारी कर चेतावनी दी है कि अगले एक-दो दिनों में नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली बहाल नहीं की गई तो इसाढ़ी बाजार स्थित रोड जाम कर आवागमन ठप कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल समस्या का समा...