Ara News: ट्रक के चकमा देने से ऑटो पलटी, दो जख्मी
आरा, जुलाई 21 -- Ara News: चरपोखरी, एक संवाददाता। चरपोखरी थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर पसौर मोड़ के समीप ट्रक के चकमा देने से अनियंत्रित ऑटो पलट गई। ऑटो में सवार चालक समेत दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें धनौती गांव निवासी जितेंद्र नाम के 18 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार और सोमनाथ कुमार के 20 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार शामिल हैं। ज़ख्मी अनिल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जाता है कि दोनों युवक गड़हनी से ऑटो लेकर अपने गांव धनौती जा रहे थे। इसी बीच पसौर मोड़ के समीप सामने से आ रही ट्रक के चकमा देने के कारण ऑटो अनित्रित होकर पलट गई और ट्रक से मामूली रूप से टकरा गई। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी चरपोखरी लाया गया। डॉक्टर कमलेश सिन्हा ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया। इधर हादसे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.