आरा, अक्टूबर 26 -- Ara News: आरा, हिप्र.। टीडीएस व टीसीएस से संबंधित जागरूकता शिविर का आयोजन 30 अक्तूबर को कलेक्ट्रेट सभागार में किया जायेगा। इसमें शामिल होने को ले डीएम ने सभी निकासी व व्ययन पदाधिकारी को सूचना भेजा है। आयकर विभाग पटना की ओर से निकासी व व्ययन पदाधिकारी और संबंधित हित धारकों के लिए टीडीएस व टीसीएस के प्रावधानों से संबंधित जागरूकता सेमिनार आयोजित करने का प्रस्ताव मिला है। इसमें टीडीएस व टीसीएस से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों, कर कटौती व संग्रह की दरों, विवरणी दाखिल करने, प्रमाण पत्र जारी करने, अनुपालन संबंधी जरूरतों, आयकर अधिनियम में हुए नवीनतम संशोधनों व इनसे संबंधित व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...