आरा, अक्टूबर 24 -- बैठक में अनुदान और परिसर विकास के फैसले Ara News: सोलर पैनल लगाने, लैब को अत्याधुनिक बनाने और ड्रेस कोड लागू करने के प्रस्ताव पर लगी मुहर शासी निकाय की बैठक की अध्यक्षता विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने की आरा, निज प्रतिनिधि। आरा शहरी क्षेत्र स्थित तपेश्वर सिंह इंदु महिला महाविद्यालय में शनिवार को शासी निकाय (जीबी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता शासी निकाय के अध्यक्ष, बड़हरा विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि आयोजन सचिव व पूर्व विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ। बैठक में सबसे बड़ा निर्णय शैक्षणिक सत्र 2015-18 के लिए उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त अनुदान राशि के वितरण को लेकर लिया गया। निर्णय हुआ कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में...