Ara News: टीएलएसएम वर्ल्ड स्कूल के नन्हे कलाकार पुरस्कृत
आरा, सितम्बर 6 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। कृष्ण जन्माष्टमी पर पीरो के प्रसिद्ध बहरी महादेव धाम परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन करने वाले टीएलएसएम वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं को रविवार को विद्यालय परिसर में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। स्कूल के चेयरमैन संतोष सिंह की ओर से बेहतर प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रबंध निदेशक मंतोष कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को पहचान कर उसे उचित मंच प्रदान करना विद्यालय की प्राथमिकता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण जरिया है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के कार्यक्रम में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.