आरा, अक्टूबर 25 -- छात्रावास बंद होने से छात्रों के सामने आवास संकट Ara News: दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने उठाई आवाज छात्रावास खाली कराने से सैकड़ों छात्रों के सामने रहने-संकट आरा, निज प्रतिनिधि। आरा के प्रतिष्ठित एचडी जैन कॉलेज के नूतन छात्रावास को सील किए जाने के बाद कई छात्रों के सामने आवास का संकट खड़ा हो गया है। हॉस्टल बंद होने से पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है। मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। दिनारा के विधायक आलोक कुमार सिंह ने इस मामले में छात्रों की मांगों का समर्थन किया है। विधायक ने कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन से वार्ता कर कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के छात्रों को हॉस्टल से निकालना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले गरीब छात्र ही इस हॉस्टल पर निर्भर हैं। हॉस्टल सील होने से उनकी पढ़ाई बा...