आरा, जुलाई 18 -- Ara News: आरा, हि.सं.। नवादा थाने की पुलिस ने करमन टोला में जुए के अड्डे पर छापेमारी कर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 17,645 रुपये नगद, दो मोबाइल, एक रजिस्टर और कटी हुईं पर्चियां बरामद की गईं। गिरफ्तार लोगों में आरा के नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला निवासी उदय कुमार, उसी मोहल्ले के सनी कुमार, स्टेशन रोड दुर्गा मंदिर निवासी राजेंद्र मिश्रा और नगर थाना क्षेत्र के अबरपुल मोहल्ला निवासी मो. इल्ताफ शामिल हैं। हालांकि पुलिस के पहुंचने के पहले जुए के धंधे का संचालक भाग निकला। वह उसी मोहल्ले का रहने वाला धनंजय सिंह उर्फ टिंगटॉग है।

गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार जुआरियों ने पूछताछ में बताया कि टिंगटॉग जुआ खेलवाता है। उसके एवज में उसे लाभांश मिलता है। उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। इस मामले में दार...