Ara News: जीरोमाइल से आईटीबीपी जवान की बाइक चोरी
आरा, अगस्त 16 -- Ara News: उदवंतनगर। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल मोड़ के पास स्थित मोहल्ले में शनिवार को एक आईटीबीपी जवान की बाइक चोरी कर ली गई। घटना दिन में करीब 11 बजे की है, जब बाइक अपने किराये के मकान के दरवाजे पर रोज की तरह खड़ी कर जवान रेलवे स्टेशन चले गये। आसपास के कई लोगों की आंखों में धूल झोंक चोर बाइक का लॉक तोड़कर उड़ा ले गए। काफी खोजबीन के बाद भी जवान संतोष कुमार की बाइक का पता नहीं चला। तब जाकर थाने में प्राथमिकि दर्ज कराई गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Hapur News: दो स्थानों पर बाइक चोरी कर ले गए चोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.