आरा, अक्टूबर 13 -- कनई टोला में सड़क और नाली का उद्घाटन Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और महादलित बस्तियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में मंगलवार को ग्राम पंचायत जितौरा जंगल महाल के वार्ड नंबर 12 में कार्यक्रम आयोजित हुआ। बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग मंत्री सह जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर नाली निर्माण व पीसीसी सड़क का विधिवत उद्घाटन किया। 15वीं वित्त आयोग योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत इस निर्माण कार्य के लिए कुल 10,56,100 रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इस योजना के माध्यम से पीरो-बिहिया मुख्य मार्ग से ग्राम कनई टोला महादलित टोला स्थित हृदयानन्द राम के घर तक पक्की सड़क एवं जल निकासी के लिए नाली का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कराया गय...