Ara News: जसम के सचिव बने सुमन सिंह और अध्यक्ष जितेंद्र कुमार
आरा, सितम्बर 13 -- Ara News: -सम्मेलन में सृजनात्मक प्रतिरोध विकसित करने पर दिया गया जोर -शिक्षा, संस्कृति और अभिव्यक्ति की चुनौतियां विषय पर बातें हुईं आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के दक्षिणी रमना रोड स्थित रेडक्रॉस सोसाइटी सभागार में रविवार को जन संस्कृति मंच का दूसरा जिला सम्मेलन हुआ। सभागार का नाम दिवंगत कथाकार अनंत कुमार सिंह व मंच का नाम रंगकर्मी रवि रंजन राकेश के नाम पर रखा गया था। सम्मेलन में दिल्ली से आये बतौर मुख्य वक्ता प्रो गोपाल प्रधान ने शिक्षा, संस्कृति और अभिव्यक्ति की चुनौतियां विषय पर काफी गंभीरतापूर्वक अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारत की जन संस्कृति पर शासक वर्ग अपनी संस्कृति थोप रहा है। ऐसे में सृजनात्मक प्रतिरोध विकसित करना होगा। लेखकों-कलाकारों को अपनी कलात्मकता के साथ एकजुट होकर इसके खिलाफ लड़ना होगा। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.