Ara News: जर्जर स्कूल भवन की छत गिरने के खिलाफ सड़क पर लगा स्कूल
आरा, अक्टूबर 5 -- Ara News: -आइसा व आरवाईए के नेतृत्व में सड़क पर लगाया गया स्कूल -सड़क पर स्कूल लगाये जाने से छह घंटे से अधिक रहा सड़क जाम आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के श्रीनगर स्थित सरकारी विद्यालय के जर्जर भवन की छत गिरने और विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के खिलाफ सोमवार को ग्रामीणों, छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा।
सड़क पर शुरू हुआ स्कूल आईसा व आरवाईए के संयुक्त नेतृत्व में स्थानीय लोगों और छात्रों ने मुख्य सड़क पर टेंट लगाकर वहीं स्कूल शुरू कर दिया। सड़क पर लगे इस अनोखे स्कूल की शुरुआत बाकायदा स्कूल की घंटी बजाकर की गई। इसके बाद प्रार्थना हुई और फिर सड़क पर ही कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ। छात्रों ने सड़क पर बैठकर पढ़ाई की और हाथों में तख्तियां लेकर प्रशासन से सुरक्षित स्कूल भवन उपलब्ध कराने की मांग की। आं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.