आरा, अगस्त 21 -- Ara News: उदवंतनगर। समाजसेवी ई. दिनेश मंडल की पुण्यतिथि पर शारदा मानव सेवा एवं नई आशा के संयुक्त तत्वावधान में चौराई स्थित सेतु केन्द्र के जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूली ड्रेस का वितरण किया गया। कार्यक्रम नई आशा की ओर से संचालित श्रीराम शबरी छात्रावास में आयोजित किया गया। इस दौरान खगड़िया के जिला योजना पदाधिकारी बबन कुमार और आयकर विभाग के वरीय पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज ने ऑनलाइन बच्चों से संवाद किया। कहा कि शिक्षा प्राप्त कर दुनिया की हर सुख-सुविधा प्राप्त की जा सकती हैं। इस अवसर पर वरीय शिक्षक पवन कुमार और प्रधानाध्यापक संजय कुमार पाठक ने ई दिनेश मंडल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा कि वे समाजसेवा, शिक्षा और जरूरतमंद लोगों की सहायता को सदैव प्राथमिकता देते थे। पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश ने भी ईं दिनेश मंडल ...