Ara News: जयंती पर याद किये गए सामाजिक न्याय प्रणेता रघुपति गोप
आरा, जुलाई 1 -- Ara News: चरपोखरी, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को समाजवादी नेता व सोन अंचल के संस्थापक और पीरो के पूर्व विधायक रघुपति गोप की 98वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों और प्रबुद्धजनों ने प्रखंड परिसर स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए संदेश विधायक राधाचरण साह ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि रघुपति गोप आजीवन समाज के कमजोर, वंचित और पिछड़े वर्गों की मजबूत आवाज बने रहे। उन्होंने हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और जनहित के मुद्दों पर समझौताविहीन संघर्ष किया, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। मौके पर प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन, सियाडीह मुखिया लालमुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.