आरा, अक्टूबर 31 -- बिहिया में जमीन विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार Ara News: ​सीओ नीलेश कुमार और थानाध्यक्ष विपिन बिहारी की मौजूदगी में लगा जनता दरबार ​लंबित मामलों के निष्पादन के लिए अगली तिथि तय, निदान के लिए पहुंचे थे ग्रामीण जमीन विवाद से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन गंभीर ​बिहिया। निज संवाददाता जमीन विवादों के स्थायी और त्वरित समाधान को लेकर शनिवार को बिहिया अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचल अधिकारी नीलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में जमीन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर कुल 12 मामले दर्ज किए गए। ​अधिकारियों ने दोनों पक्षों की दलीलें और कागजातों की जांच करते हुए मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया। वहीं, शेष बचे हुए मामलों में दोनों पक्षों को...