आरा, जुलाई 31 -- Ara News: आरा। डीएम तनय सुल्तानिया के जनता दरबार का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को किया गया। इस दौरान जिलेभर से अपनी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे 52 लोगों के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की गई। डीएम ने समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन का समय पर प्रभावी निष्पादन करें। यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...