Ara News: जनता दरबार : भूमि विवाद के छह मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
आरा, अगस्त 22 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। पीरो अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को स्थानीय भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया।
जनता दरबार का आयोजन अध्यक्षता सीओ रविश कुमार ने की। जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और मौके पर ही छह मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। जनता दरबार में राजस्व कर्मियों और पुलिस प्रशासन की संयुक्त मौजूदगी में वादी एवं प्रतिवादी दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनके जमीनी कागजातों की बारीकी से जांच की गई। साक्ष्यों और आपसी सहमति के आधार पर छह मामलों को सुलझाकर दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता कराया गया। सीओ रविश कुमार ने कहा कि भूमि विवाद ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी मनमुटाव और कानून-व्यवस्था की समस्या का बड़ा कारण बनते हैं।
सरकारी पहल और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.