Ara News: जगदीशपुर में जलजमाव पर राजद देगा धरना
आरा, सितम्बर 26 -- Ara News: जगदीशपुर, निज संवाददाता भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बिसेन टोला (वार्ड 11 और 12) में पिछले पांच महीनों से नाली के दूषित पानी के जमाव के कारण आवागमन बाधित है। डायरिया फैलने की आशंका बनी हुई है। राजद के प्रखंड अध्यक्ष मो आफताब खां (उर्फ भोला खां) ने जगदीशपुर अनुमंडलाधिकारी को आवेदन देकर शिकायत की है। पूर्व में नगर पंचायत कार्यपालक और अंचलाधिकारी के निरीक्षण के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। राजद ने एक सप्ताह के भीतर नाली निर्माण और स्वारथ साहू खेल मैदान को सुचारू करने की मांग की है, अन्यथा नगर पंचायत कार्यालय पर बेमियादी शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.