Ara News: जगदीशपुर बीस सूत्री बैठक 25 को
आरा, जुलाई 13 -- Ara News: जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर प्रखंड सभागार में 25 जुलाई को बीस सूत्री (कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति) की बैठक होगी। बैठक में प्रखंड क्षेत्र की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। बीडीओ सह समिति सचिव क्रांति कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों को अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। सांसद, विधायक, विधान पार्षद, प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य और समिति के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। बैठक को लेकर प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को भी आवश्यक तैयारी करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पंचायतों में 15 दिन पर दिव्यांगों के साथ होगी बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.