आरा, सितम्बर 30 -- Ara News: 186 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, नई टीम ने सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। निर्वाची पदाधिकारी मुकुल विकास श्रीवास्तव की देखरेख में अध्यक्ष, महासचिव और उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। कुल 195 अधिवक्ता मतदाताओं में से 186 ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार चौबे ने 118 मत पाकर जयकांत दुबे को 50 मतों से हराया। जयकांत दुबे को 68 मत मिले। इसके साथ ही अनिल कुमार चौबे दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

महासचिव पद का चुनाव महासचिव पद पर अश्वनी कुमार सिंह ने 73 मत पाकर जीत दर्ज की। विंध्याचल पाठक को 71 और पंकज कुमार द्विवेदी को 41 मत मिले। अश्वनी कुमार सिंह दो मतों के अंतर से महासचिव निर्वाचित हुए। उपा...