आरा, अक्टूबर 4 -- Ara News: दुर्गापूजा संचालन समिति के अध्यक्ष बने गणेश, आकाश उपाध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष समेत 10 सदस्यीय मार्गदर्शन मंडल गठित, पूजा व्यवस्था और सुरक्षा पर बनी रणनीति जगदीशपुर, निज संवाददाता। आने वाले दुर्गापूजा के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर रविवार को जगदीशपुर नगर में दुर्गापूजा संचालन समिति की बैठक हुई।

बैठक का निर्णय बैठक में सदस्यों की सहमति से पूर्व कमेटी को भंग कर नई कमेटी गठित की गई। सर्वसम्मति से गणेश स्वर्णकार को अध्यक्ष, आकाश कुमार को उपाध्यक्ष, सन्नी कुमार को सचिव और अमन कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया। पदेन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव के साथ रहकर आयोजन में सहयोग करेंगे। पूर्व अध्यक्ष मिलिंद चौधरी, अर्जुन प्रसाद, पप्पू यादववंशी, रंजन सिंह, राजीव रंजन चिकू, रितेश कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, दुर्गेश कुमार, गोविंदा क...