Ara News: जगदीशपुर के हेतमपुर में इंटर स्कूल बचाने को ग्रामीणों ने भरी हुंकार
आरा, अक्टूबर 4 -- Ara News: शिफ्टिंग की चर्चा के खिलाफ सात सूत्री प्रस्ताव पारित प्रशासन से लेकर शिक्षा मंत्री तक पहुंचाएंगे यह मामला
ग्रामीणों की आवाज़ जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हेतमपुर ( 2) को अन्यत्र ले जाने की चर्चा के खिलाफ रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने आवाज बुलंद की। विद्यालय बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में ब्रह्मबाबा स्थान परिसर में बैठक हुई। अध्यक्षता उमाकांत मिश्रा ने की। सात सूत्री प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर विद्यालय को गांव से नहीं हटाने का निर्णय लिया गया। समिति आज सोमवार को जिला प्रशासन और जगदीशपुर एसडीओ को ज्ञापन सौंपेगी। मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को पत्र-ईमेल भेजने और स्थानीय विधायक सह कैबिनेट मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा से पहल की मांग की जाएगी।
समाजसेवी का द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.