Ara News: जगदीशपुर की जनसुनवाई में 13 में से आठ मामलों का निपटारा
आरा, अगस्त 1 -- Ara News: जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनसुनवाई में आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई की गई। सीओ विश्वास आनंद ने स्वयं फरियादियों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कराया। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित राजस्व कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि जनसुनवाई में कुल 13 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से बाठ मामलों का तत्काल निष्पादन कर दिया गया। शेष पांच मामलों में आवश्यक जांच एवं प्रक्रिया पूरी करने के लिए संबंधित राजस्व कर्मचारी और अंचल कर्मियों को निर्देशित किया गया है। अधिकतर शिकायतें रैयती भूमि, सीमांकन एवं भूमि विवाद से संबंधित थीं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: भू-विवाद मामलों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.