Ara News: जगदीशपुर एसडीपीओ को मंदिर ट्रस्ट ने किया सम्मानित
आरा, अक्टूबर 5 -- Ara News: जगदीशपुर, निसं। भोजपुर के जगदीशपुर स्थिति शक्तिपीठ बहरसी मां काली मंदिर में एसडीपीओ राहुल कुमार द्वारा पहुंच कर पूजा-अर्चना करने पर ट्रस्ट के प्रांगण में एसडीपीओ का अभिनंदन किया गया। ट्रस्ट की ओर से उन्हें माँ काली की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से एसडीपीओ को मंदिर की महिमा और परंपराओं से अवगत कराया गया। ट्रस्ट ने उनके कार्यकाल में जगदीशपुर अनुमंडल में शांति, न्याय और कानून व्यवस्था के सुदृढ़ होने की कामना की। साथ ही मां काली से उनके उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.