आरा, जुलाई 18 -- Ara News: जगदीशपुर, निज संवाददाता। जगदीशपुर नगर स्थित एडवांस कंप्यूटर एकेडमी में एडीसीए कोर्स पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। एकेडमी के निदेशक राहुल कुमार और गौतम मिश्रा ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र दे सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सुनील पांडेय, विजय चौबे और कुमारी प्रियंका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा के बढ़ते महत्व और रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। गौतम मिश्रा ने कहा कि तकनीकी शिक्षा आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और युवाओं को निरंतर अपने कौशल का विकास करते रहना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...