आरा, सितम्बर 25 -- Ara News: जगदीशपुर। जगदीशपुर नगर सहित प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी श्रद्धा व आस्था के साथ मनाई गई। किला गेट के समीप ठाकुरबाड़ी में विशेष पूजा-अर्चना हुई। सुबह से मंदिर परिसर में महिलाओं, युवतियों, युवाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और विधि-विधान से भगवान अनंत की कथा सुनी। लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति व मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। महिलाओं ने अनंत सूत्र धारण कर खुशहाली की कामना की। पूरे दिन परिसर भक्तिमय रहा तथा पर्व को लेकर उत्साह दिखा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई थी। क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना हुई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज :अनंत चतुर्दशी पर मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना, चैनपुर व आमबाड़ी में लगा मेला यह भी पढ़ें- Bhabua News: श्रद्धाप...