आरा, अगस्त 30 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। छेड़खानी और मारपीट के मामले में चौरी थाना पुलिस ने एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित चौरी थाना क्षेत्र के विशम्भरपुर गांव निवासी मोहम्मद इसराइल का पुत्र मोहम्मद ऐमुद्दीन है। जानकारी के अनुसार, आरोपित पर गांव की ही एक युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद उसे मामले में नामजद किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...