आरा, अक्टूबर 12 -- अवैध हथियार के साथ गिरफ्तारी Ara News: सिन्हा थाना क्षेत्र के फरहदा गांव से पकड़ा गया बदमाश एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन और एक कारतूस बरामद आरा, हि.सं.। भोजपुर के सिन्हा थाने की पुलिस ने फरहदा गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार और कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। वह फरहदा गांव निवासी बबन यादव का पुत्र विकास कुमार है। तलाशी के दौरान उसके घर से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की ओर से जारी प्रेस बयान में गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है। बताया गया कि सिन्हा थाने की पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि फरहदा गांव निवासी विकास कुमार अपने घर में अवैध हथियार छुपा कर रखे हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष राजू कुमार द्वारा सशस्त्र बल के साथ विकास कुमार के घ...