Ara News: छापेमारी कर देसी कट्टा बरामद, आरोपित गिरफ्तार
आरा, अक्टूबर 22 -- Ara News: आरा, हि.सं.। भोजपुर के उदवंतनगर थाने की पुलिस ने देवरिया गांव में छापेमारी कर एक घर से देसी कट्टा बरामद किया है। उस मामले में आरोपित छोटक बैठा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि उदवंतनगर थाने की पुलिस को बुधवार की रात सूचना मिली कि देवरिया गांव निवासी छोटक बैठा अवैध हथियार के साथ अपने घर में बैठा हुआ है। वह किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना के सत्यापन उपरांत पुलिस पहुंची तो, वह अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला था। तलाशी के दौरान उसके दालान से एक देशी कट्टा बरामद किया गया।हालांकि पुलिस ने उसे कुछ घंटे के बाद देवरिया गांव से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में छोटक बैठा के खिलाफ उदवंतनगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.