Ara News: छात्र शांतनु की हत्या में वांछित नाबालिग गिरफ्तार
आरा, अक्टूबर 31 -- Ara News: मौसेरे भाई के विवाद में मारी गयी थी गोली आरा, हि.सं.। भोजपुर के पवना थाने की पुलिस ने बड़गांव गांव निवासी छात्र शांतनु कुमार हत्याकांड में वांछित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। उसे शुक्रवार को पवना थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से शनिवार जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गयी। बता दें कि 16 अक्तूबर की रात अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव निवासी कुंदन सिंह का पुत्र शांतनु कुमार दुर्गापूजा का मेला घूमने मौसी के घर पवना गांव गया था। रात में मौसेरे भाई साहिल कुमार के साथ मेला घूमने पवना बाजार गया था। उस दौरान साहिल कुमार के झगड़े के विवाद में बाइक सवार बदमाशों की ओर से शांतनु कुमार को गोली मार दी गयी थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध कुंदन सिंह की ओर से पवना थाना क्षेत्र के पवना ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.