आरा, जुलाई 21 -- Ara News: उदवंतनगर। जिले के मसाढ़ गांव में छात्र प्रीतम कुमार की निर्मम हत्या के बाद क्षेत्र में रोष व्याप्त है। इस घटना के बाद मंगलवार को समाजसेवी मोनू सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। मोनू सिंह के साथ गोलु उपाध्याय, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, आलोक चौधरी, नारायण सिंह, हरिओम त्रिपाठी, सत्यम सिंह और उमंग पांडे भी मौजूद थे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। मोनू सिंह ने परिवार को भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में वे उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...