Ara News: छात्राओं ने व्यापार मेले में पेश की उद्यमिता की मिसाल
आरा, अगस्त 5 -- Ara News: स्वनिर्मित उत्पादों और स्वादिष्ट व्यंजनों के लगे स्टॉल की लोगों ने की सराहना शिक्षकों ने खरीदारी कर बढ़ाया छात्राओं का उत्साह कोईलवर, एक संवाददाता। पीएमश्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, धनडीहां के प्रांगण में बुधवार को छात्राओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से व्यापार मेले का आयोजन किया गया।
मेले की विशेषताएँ मेले में कक्षा छह से बारहवीं तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए चार्ट, आर्ट एंड क्राफ्ट की आकर्षक सामग्री के साथ-साथ छोले-भटूरे, गोलगप्पे, इडली, टिक्की, चाय, कॉफी सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए। मेले में विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। छात्राओं ने स्वयं अपने स्टॉल का संचालन किया और ग्राहकों से व्यवहार करते हुए व्यापार के व्यावहारिक गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.