आरा, अक्टूबर 12 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। छत्तीसगढ़ से ट्रक चालक का शव हसन बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव आते ही कोहराम मच गया l सोमवार को आसपास के कई घरों में चूल्हे नहीं जले l मृतक उमर फारूक का अंतिम संस्कार नारायणपुर के कब्रिस्तान में किया गया l घटना के संबंध में बताया जाता है कि हसन बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी स्व ताहिर अंसारी का पुत्र उमर फारूक पेशे से ट्रक चालक था l उमर फारूक ट्रक चलाकर छत्तीसगढ़ के कोयला खदान में गया था l कोयला लादकर बिहार वापस आने के लिए खड़ा था l इस बीच विपरीत दिशा से वापस आ रहे कोयला लोडेड ट्रक ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गयी l छत्तीसगढ़ पुलिस की सूचना पर परिजन शव नारायणपुर लाये l मृतक उमर फारूक की पत्नी सबीना परवीन, बेटी सायबा और शबनम का रो-रोकर बुरा हाल है l सामाज...