आरा, नवम्बर 14 -- Ara News: आज डूबते सूर्य को देंगे पहला अर्घ्य, घाटों पर तैयारियां पूरी तालाबों में भरा गया स्वच्छ जल, खरीदारी को बाजारों में उमड़ी भीड़ छठ गीतों से गूंज उठा आरा शहर समेत पूरा भोजपुर जिला, कल उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ होगा समापन आरा, निज प्रतिनिधि। लोक आस्था का महापर्व छठ भगवान सूर्य की उपासना का सबसे बड़ा पर्व है। छठ पूजा में उगते सूर्य और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। शनिवार को खरना के बाद व्रतियों का 36 घंटे तक निर्जला व्रत शुरू हो गया। पहला अर्घ्य आज रविवार को अस्त होते सूरज को दिया जाएगा। षष्ठी के दिन व्रती जल में उतरकर डूबते सूरज को अर्घ्य देंगे। इसके लिए घाट पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि चार दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को व्रतियों ने खरना अनुष्ठान किया। इस दौरान छठ व्रतियों ने भग...