आरा, नवम्बर 3 -- Ara News: -महापर्व छठ को ले अधिकारियों ने लिया घाट का जायजा चरपोखरी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चरपोखरी, नगरी, मलौर, मकुंदपुर सहित अन्य गांव स्थित करीब 50 छठ घाटों का जायजा बारी-बारी से चरपोखरी बीडीओ कुमार विमलादित्य और थानाध्यक्ष रविशंकर की ओर से किया जा रहा है। चरपोखरी बीडीओ ने बताया कि महापर्व की तैयारी को स्थानीय अधिकारियों की ओर से पूजा समिति को हरसंभव मदद किया जाएगा। अधिकारयों ने घाट के जायजा के बाद छठ घाटों की साफ-सफाई के लिए स्वच्छता कर्मियों को पूजा समितियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर छठ घाट की सफाई शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: छठ घाटों की तैयारी का डीएम-एसपी ने लिया जायजा अधिकारियों ने बताया कि घाटों को चिह्नित कर स्थानीय अधिकारियों की टीम गठित कर सुरक्षा को...