आरा, अक्टूबर 7 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। चौरी पुलिस ने कोर्ट से इश्तहार निर्गत किए जाने के बाद एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी स्व भारती रजवार का पुत्र गुटुर रजवार है। जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी पर न्यायालय की ओर से वारंट जारी किया गया था। इसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...