Ara News: चोरी के तीन मोबाइल और 26 हजार रुपये के साथ दो गिरफ्तार
आरा, जुलाई 22 -- Ara News: आरा। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के तीन मोबाइल और 26 हजार रुपए के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें उसी थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी रामपुकार राय के पुत्र पवन कुमार और सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र आकाश कुमार शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गयी। पुलिस के अनुसार जमीरा गांव कृष्णा प्रसाद की दुकान से रविवार की रात चोरी की घटना हुई थी। इसे लेकर कृष्णा प्रसाद की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ तीन मोबाइल और 70 हजार रुपये चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। उस मामले में पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले जमीरा गांव निवासी आकाश कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल और 26 हजार रुपये नगद बरामद किये गये। उसकी निशानदेही पर उसी गांव के निवासी उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.