Ara News: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
आरा, सितम्बर 11 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। सहार थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बरूहीं गांव निवासी पलटू चौधरी के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम पुलिस की ओर से सहार स्थित सोन नदी चेक पोस्ट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार युवक को रोका गया। जांच के क्रम में युवक के पास वाहन से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं पाया गया। पुलिस की ओर से सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपित ने मोटरसाइकिल चोरी की होने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.