Ara News: चोरी की बाइक के साथ देसी शराब बरामद, धंधेबाज फरार
आरा, अक्टूबर 22 -- Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बबुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोल्हरामपुर धर्मकांटा के समीप सड़क से चोरी की बाइक और 60 लीटर देसी शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस की छापेमारी के दौरान धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार, पुलिस को इलाके में अवैध शराब के कारोबार से संबंधित सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने कोल्हरामपुर धर्मकांटा के समीप सड़क पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 60 लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गया। छापेमारी का नेतृत्व बबुरा थानाध्यक्ष संजय कुमार कर रहे थे। अभियान में थाना पुलिस के जवान भी शामिल थे। पुलिस बरामद बाइक और शराब को जब्त कर मामले की जांच में जुटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.