Ara News: चोरी की बाइक के साथ तीन युवक गिरफ्तार
आरा, सितम्बर 30 -- Ara News: कोईलवर, एक संवाददाता। कोईलवर थाना क्षेत्र के छोटका गांव के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान चांदी थाना के नरवीरपुर गांव निवासी विक्की कुमार, मनीष कुमार और सागर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान बाइक के कागजात की जांच में संदेह होने पर पूछताछ की गई। पूछताछ में युवकों ने बाइक को पटना जिले के खगौल क्षेत्र से चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बाइक जब्त कर पकड़े गए तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जेल भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.