आरा, अगस्त 2 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना परिसर में चेहल्लुम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने की, जिसमें थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में प्रशासन ने पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। मौके पर मुखिया बसंत कुमार, रामसुभग सिंह, हाजी अनवर हसन जमाली, सरपंच शकूर अंसारी सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: चेहलूम पर्व को लेकर आज होग...