आरा, सितम्बर 26 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। सहार थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पुलिस ने कुल चार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। न्यायालय की ओर से वारंट निर्गत किए जाने के बाद पुलिस ने शुक्रवार की देर रात कार्रवाई करते हुए सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के नाढ़ी गांव निवासी स्वर्गीय सुदेश राम के पुत्र बम राम और उनके पुत्र चुल्हन राम को तो वहीं गुलजारपुर निवासी सत्यनारायण राय के पुत्र दिनेश राय तथा अनुआ निवासी नंदजी यादव के पुत्र गोविंद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ पूर्व के मामले में वारंट जारी किया गया था। इसमें कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...