आरा, नवम्बर 14 -- आहर में मिला युवक का शव Ara News: सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव में चारा काटने निकले एक युवक का शव आहर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की मौत आहार में डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान गुलजारपुर निवासी स्वर्गीय गफ्फार आलम के 42 वर्षीय पुत्र मंसूर आलम के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मंसूर आलम घर से पशुओं के लिए घास काटने निकला था। बताया जाता है कि वह शौच के लिए गांव के मुख्य मार्ग के समीप स्थित आहार की ओर गया था। इसी दौरान ग्रामीणों ने शाम करीब चार बजे आहार में उसका शव औंधे मुंह पड़ा देखा। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादस...