आरा, अगस्त 11 -- Ara News: चांदी थाना क्षेत्र के कोसिहान पुल के समीप सोमवार की शाम हुई थी लूट की वारदात सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया बदमाशों के पास से चालक की लूटी गयी सोने की चेन बरामद, बाइक जब्त आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के कोसिहान पुल के समीप सोमवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने चाकू के बल पर छपरा निवासी एक ट्रक चालक से सोने की चेन लूट ली। वारदात को अंजाम के बाद दोनों बदमाश भाग निकले। हालांकि चालक की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: चेन-मोबाइल लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार गिरफ्तारी और बरामदगी इनके पास से चालक से लूटी गयी चेन के अलावा दो मोबाइल और एक बाइक बरामद की गयी है। गिरफ्तार बदमाशों मे...