Ara News: चांदी बाजार में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, जेसीबी से ढहाए अवैध कब्जे
आरा, अक्टूबर 9 -- Ara News:
चांदी बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कोईलवर, एक संवाददाता। सकड्डी-नासरीगंज सड़क पर बसे जिले के सबसे व्यस्त माने जाने वाले चांदी बाजार में फैले अतिक्रमण पर शुक्रवार को प्रशासन का डंडा चला। पूरे दल-बल के साथ पहुंची प्रशासन ने आज पहली बार बाजार के दो सौ मीटर में जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटवाने की कवायद की। जेसीबी की मदद से सड़क किनारे अवैध रूप से बनाई गई दर्जनों दुकानों व संरचनाओं को हटाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मची रही और आसपास गांवों के लोगों समेत राहगीरों की भीड़ जुट गई। दुकानदार जल्दी जल्दी अपनी दुकानों के सामने लगाई गईं संरचनाएं हटाते दिखे। इस दौरान दर्जनों दुकानों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। लंबे समय से अतिक्रमण पर रही प्रशासन की नजर सकड्डी-नासरीगंज सड़क के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.