Ara News: चलती बाइक से गिर महिला जख्मी
आरा, अगस्त 7 -- Ara News: आरा। आरा-मोहनिया फोरलेन पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मलथर गांव के समीप शुक्रवार को बाइक से गिरने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी महिला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया के मठिया गांव निवासी पिंटू कुमार यादव की 23 वर्षीया पत्नी तनु कुमारी है। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि तनु अपने पति पिंटू कुमार यादव के साथ अपने मायके शिवगंज से बाइक से ससुराल लौट रही थी। मलथर गांव के समीप वह असंतुलित होकर चलती बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: बाइक से असंतुलित होकर गिरने से महिला जख्मी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.