आरा, अगस्त 30 -- Ara News: चरपोखरी थाना क्षेत्र के सहसपुरा गांव में शनिवार की रात हुई घटना इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तोड़ा दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सहसपुरा गांव में शनिवार की रात विषैले सांप के डंसने से स्नातक के एक छात्र की मौत हो गई। इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मृत छात्र सहसपुरा गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी का 22 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार था। वह स्नातक खंड एक का छात्र था। परिजनों ने बताया कि विशाल कुमार शनिवार की रात अपने कमरे में चौकी पर सोया था। इसी बीच किसी विषैले सांप ने उसे डंस लिया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: रात में सोए युवक की सर्पदंश से मौत,मचा कोहराम इससे उसकी हालत काफी बिगड़ गयी। उसे इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान ...