Ara News: घर की दीवार गिरने से मां-बेटी जख्मी, रेफर
आरा, अगस्त 25 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के करबासीन गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक मकान की दीवार अचानक गिरने से मां और बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, करबासीन निवासी कौशल साह की 60 वर्षीया पत्नी कलावती देवी और उनकी 19 वर्षीया पुत्री शांति देवी घर के अंदर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आने से दोनों घायल हो गईं। परिजनों की ओर से आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: दीवार टीन शेड पर गिरी, परिवार के पांच ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.