आरा, अगस्त 6 -- Ara News: नगर थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा मोड़ स्थित मोहल्ले की मंगलवार की दोपहर की घटना बीमारी और सौतेली बेटी के झगड़ेलू व्यवहार को लेकर परेशान चल रही थी महिला इलाज के दौरान आरा स्थित एक निजी अस्पताल में महिला ने तोड़ा दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा मोड़ स्थित मोहल्ले में जहर खाने से एक महिला की मौत हो गयी। इलाज के दौरान बाइपास रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मृत महिला नगर थाना क्षेत्र के महाजन टोली निवासी अभिषेक श्रीवास्तव की 25 वर्षीया पत्नी संजना श्रीवास्तव थी। वर्तमान में वह सपना सिनेमा मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी।

पारिवारिक पृष्ठभूमि संजना और अभिषेक की दूसरी शादी थी। इसी साल दोनों की शादी हुई थी। पिता गौरीशंकर लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी संजना कुमारी क...